
झांसी : समाजवादी पार्टी के गरौठा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी के ऊपर करारे प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने अवैध खनन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए गए जितना अवैध खनन पिछले 5 वर्षों में भाजपा विधायक ने अपने कार्यकाल में कराया है उतना तो पिछले 50 वर्षों में भी नहीं हुआ उन्होंने कहा के भाजपा विधायक ने अपने पूरे 5 साल का कार्यकाल जनता से दूरी बनाकर रहे हैं ना तो वह जनता के बीच गए हैं और ना ही क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम किया है
इसीलिए प्रदेश में जगह-जगह भाजपा प्रत्याशियों को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में क्षेत्र में सर्वाधिक विकास के कार्य हुए और प्रदेश में सपा सरकार बनते ही यहां फिर विकास की गंगा बहेगी ऐसे में जनता ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकना है जनता का जनादेश इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि 10 मार्च को प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है