diwali horizontal

BJP अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली में गिफ्ट करेगी 6 एयरपोर्ट: प्रियंका गांधी।

0 176

यूपी : 2 नवम्बर से लखनऊ (Lucknow) के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (Airport) का पूरा कामकाज अडानी ग्रुप ने संभाल लिया। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट। भयंकर महंगाई भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट। उन्होंने कहा कि 6 एयरपोर्ट पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास। बता दें कि अडानी ग्रुप के पास इस एयरपोर्ट की जिम्मेदारी अगले 50 साल तक होगी

34 साल पुराना है एयरपोर्ट

बता दें कि 34 साल पुराने इस हवाई अड्डे को सरकारी और खास उद्योगपतियों के इस्तेमाल के लिए सन 1986 में बनाया गया था। जबकि 17 जुलाई 2008 को इस एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए शुरू किया गया। उसके बाद मई 2012 में लखनऊ एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिला। आज लगभग 160 से अधिक विमानों का यहां से संचालन होता है और 55 लाख से अधिक यात्री सालाना यहां से सफर करते है

Leave A Reply

Your email address will not be published.