diwali horizontal

भाजपा का बूथ विजय अभियान 11 सितंबर से शुरू होगा

0 107

लखनऊ : भाजपा का बूथ विजय अभियान 11 सितंबर से शुरू होगा। अभियान विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मतदान के दिन तक चलेगा। इसका आगाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दौरान 27,700 शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअली संबोधित कर बूथ जीत का मंत्र देंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ जीता तो चुनाव जीता  का मंत्र दिया है। पार्टी की ओर से करीब 1.60 लाख बूथों पर बूथ समितियों का गठन कर उसका सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद बूथ विजय अभियान के तहत अब 20 सितंबर तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जाएगी।

24 सितंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनके कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। राठौर ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में भी बूथ समितियों के सदस्य नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के साथ उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। बूथ विजय अभियान के तहत बूथ समितियों और पन्ना प्रमुख लगातार क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जनता से संपर्क और संवाद करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.