diwali horizontal

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश के लोगों को चिढ़ाने के लिए निकाली गई है

0 108

लखनऊ : कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने भाजपा की आशीर्वाद यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में चूर हो गयी है, ये प्रदेश के लोगों की अपमान यात्रा है, और भाजपा यह यात्रा निकालकर अपना सत्ता का घमंड दिखा रही है और प्रदेश के नौजवानों ,महिलाओं, और किसानों को चिढ़ाने का काम कर रही है

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा अपनी सत्ता यात्रा निकालकर नौजवानों को चिढ़ा रही है अपमानित कर रही है क्योंकि नौजवान रोजगार के लिए परेशान हैं और नौकरी मांगने पर सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री नौजवानों पर लाठी चलवा रहे, उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है महिलाओं के साथ अपराध करने वाले बलात्कारी अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही बचा रही यह यात्रा किसानों को अपमानित करने के लिए निकाली गई है क्योंकि किसान पिछले 8 महीने से अपना घर छोड़ दिल्ली की सीमा पर काले कानूनों के खिलाफ आंदोलित है और भाजपा यात्रा निकालकर उनकी बेबशी का जश्न मना रही है, जनता भाजपा के अहंकार और अट्टहास को समझ रही है, यही प्रदेश के नौजवान, किसान और महिलाएं  2022 में भाजपा सरकार की विदाई यात्रा निकालेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.