
बी जे पी के स्टार प्रचारक यू पी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में एंट्री!
Lucknow/Patna News:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार कई रैलियां करेंगे। रैलियों का यह सिलसिला गुरुवार से शुरू होगा। आज से सीएम योगी की बिहार चुनाव में एंट्री होगी।

उन्हें बतौर स्टार प्रचारक बिहार में जनसभाएं करने के लिए बुलाया जा रहा है। एनडीए के प्रत्याशी लगातार पार्टी संगठन से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियां कराने की मांग कर रहे हैं। योगी लगातार कई चुनावों में दूसरे राज्यों में रैली कर व्यापक जनसर्मथन जुटाते रहे हैं।

मुख्यमंत्री की पहली रैली गुरुवार को पटना की दानापुर विधानसभा सीट पर होगी। यह जनसभा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम कृपाल यादव के लिए करेंगे। यह जनसभा ऑरगेनो रिसार्ट में आयोजित की जाएगीी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहरसा विधानसभा क्षेत्र के पटेल मैदान पर जनसभा करेंगे। यह जनसभा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के लिए करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम करीब चार बजे के आसपास जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पटना से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री उनकी कार्यशैली की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति लागू करने को लेकर भी देश के विभिन्न राज्यों में लोग उनकी सराहना करते हैं। नतीजा यह है कि जब भी कहीं चुनाव होते हैं तो प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों की पुरजोर मांग करने लगते हैं। इसी क्रम योगी आदित्यनाथ की बिहार चुनाव में रैलियां होंगी, जिसकी शुरुआत आज होगी।