diwali horizontal

भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में दी गई जानकारी

0 217

अमेठी : भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से लेकर नीतियां और अनुशासन की जानकारी दी जा रही है। जिले के मुसाफिरखाना मंडल में प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला आयोजित की गई। मुसाफिरखाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से मुसाफिरखाना मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।जिसमें पार्टी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उचित दूरी के साथ फेस कवर, सैनिटाइजर का उपयोग हो रहा है। प्रतिदिन एक-एक घंटे के पांच सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें भाजपा सरकार की उपलब्धियां और राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, पिछले छह सालों में हुये अंत्योदयी प्रयत्न, सोशल मीडिया का उपयोग ,व्यक्तित्व विकास जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा की कार्यशैली में प्रशिक्षण कार्यशालाओं का विशेष महत्व है जिसके द्वारा कार्यकर्ताओं को समाजसेवा का भाव रखकर मूल्य आधारित व संस्कारयुक्त राजनीति के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

सभी सत्रों के लिए अलग अलग वक्ताओं ने विषय रखे जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय मुख्य रहे। इसके साथ ही मंडल प्रभारी विन्देशरी प्रसाद दूबे, मंडल कार्यसमिति सदस्य, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी सहित अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.