
नई दिल्ली: बच्चों में कॉमिक्स पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और उनका स्क्रीन टाइम कम करने के उद्देश्य से देश की अग्रणी एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो के प्रमुख ब्रांड बैल कोल्हू कच्ची घानी ने Comic Padhna Cool Hai अभियान के तहत आज हिंदी और अंग्रेजी में बैल कोल्हू कॉमिक्स लॉन्च की, जिसमें कई मज़ेदार और रोचक कहानियां हैं, जो युवा पाठकों को खूब पसंद आएंगी। बैल कोल्हू कॉमिक्स की परिकल्पना और प्रकाशन लीड्स ब्रांड्स कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। यह अभियान सभी सोशल और प्रिंट मीडिया पर लॉन्च किया जा चुका है। बैल कोल्हू कॉमिक्स की लॉन्चिंग के मौके पर बीएल एग्रो के चेयरमैन श्री घनश्याम खंडेलवाल ने कहा ‘बैल कोल्हू ब्रांड ने कई दशकों से शुद्ध गुणवत्ता वाले उत्पादों के अपने वादे से परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का पोषण कर रहा है।
कॉमिक्स की परिकल्पना लाने और इनका प्रकाशन करने वाली एजेंसी लीड्स ब्रांड कनेक्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर ऋचा खंडेलवाल ने कहा जो लोग बिना मोबाइल, टीवी के जमाने में पले-बढ़े हैं, उन्हें कॉमिक्स पढ़ने और आपस में बदलने और नई कहानी के इंतजार का मजा याद होगा। ग्राफिक्स फॉर्मेट में कहानी बताने के तरीके का सदुपयोग करते हुए बच्चों का ध्यान आकर्षित करना आसान है। इसके साथ ही हाथ में पढ़ने के लिए किताब होगी तो उन्हें गैजेट्स से छुटकारा मिल जाएगा।इस अनोखी पहल से हम बच्चों में फिर से कॉमिक्स पढ़ने की रुचि जगाने का प्रयास करते हैं। बच्चे, बैल कोल्हू सुपर हीरो कॉमिक्स को पसंद करेंगे और मजेदार और आसामन तरीके से कुछ सीखेंगे भी।
ऋचा ने आगे कहा लॉन्चिंग के पहले चरण में प्रिंट मीडिया, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से इस सामाजिक मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद यह अभियान पत्रिकाओं में दिखेगा और पोडकास्ट व ऑडियो किताबों में सुना जाएगा।
बैल कोल्हू ने घोषणा की है कि पहली दो प्रकाशित कॉमिक्स नि:शुल्क वितरित की जाएंगीं और भारतीय डाक सेवा का उपयोग करते हुए देशभर में उन लोगों तक पहुंचाई जाएंगीं, जिन्होंने बैल कोल्हू की वेबसाइट www.bailkolhu.com पर सब्सक्राइब किया है। कंपनी ने फैसला किया है कि बैल कोल्हू कॉमिक्स की प्रतियां नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 जो बैल कोल्हू प्लेटफॉर्म से भी जाना जाता है, पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कॉमिक्स उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आयोजित दिवाली मेलों में भी उपलब्ध कराई जाएंगी। देशभर में अभियान चलाने के लिए ब्रांडनेस्कूलों के साथ भी साझेदारी करने का फैसला लिया है।