diwali horizontal

बांगरमऊ विधायक की अध्यक्षता में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

0 179

बांगरमऊ,उन्नाव : नगर तहसील कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को विधायक श्रीकांत कटियार की अध्यक्षता में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में विधायक ने कुल 225 गरीब एवं बेसहारा वृद्धों को भीषण ठंड से निजात हेतु कंबल वितरित किए,कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक कटियार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बुजुर्ग किसानों और कामगारों को किसान सम्मान निधि,वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन,निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन व निशुल्क विद्युत कनेक्शन आदि सहायता करती रही है। इसी कड़ी में आज  बेसहारा और बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को उन्हें भूषण ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए जा रहे हैं उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की हितैषी है और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भरपूर प्रयास करने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जो बुजुर्ग यहां तक पहुंच पाए हैं, उन्हें कंबल वितरित किया गया है जबकि अन्य बुजुर्गों को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर कंबल वितरित किए जाएंगे,

 

उन्होंने सोमवती,शिवरानी,सियादुलारी,रामदेवी, बेलादेवी,शंकर व नूरजहां सहित कुल 225 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए,इस मौके पर उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार और तहसीलदार रश्मि सिंह सहित सौरभ सिंह,प्रशांत मिश्रा,हिमांशु साहू,विनोद साहू,प्रवीण पटेल,चन्द्र भूषण व आदि लेखपाल के अलावा सतीश कुमार हरीश,चैधरी प्रमेश सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.