diwali horizontal

माँ गंगा के पावन तट पर बसे नरोरा ग्राम में स्थित काल भैरव मंदिर का आशीर्वाद ग्रहण किया

0 433

लखनऊ : माँ गंगा के पावन तट पर बसे नरोरा ग्राम में स्थित काल भैरव मंदिर में मां गंगा और काल भैरव का आशीर्वाद ग्रहण कर राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष माननीय अटल बिहारी बजाज जी ने शुरू किया समीक्षा सभाओं का दौर।समीक्षा सभाओं का गणेश मेरठ मण्डल की समीक्षा से हुआ समीक्षा का शुभारंभ करते हुवे अटल बिहारी बजाज ने सभी मनुष्यों को गंगा मैया की निर्मल धारा की तरह निरन्तर तथा निर्विरोध बहते रहने का संदेश दिया और कहा जैसे मा गंगा बिना भेदभाव किये अपना अमृत निर्मल जल सबको समान रूप से प्रदान करते हुए प्रेम व सद्भाव का संदेश देती है वैसे ही हमे समाज से नफरत मिटा कर प्रेम और सद्भाव से भरी ऐसी सृष्टि का निर्माण करना है जहां किसी का किसी से बैर न हो सबमे आपस मे भाईचारा और प्रेम हो। एक ऐसा संसार बनाना है जहाँ किसीके भी अधिकारियों का हनन न हो जब हम ऐसी सृष्टि का निर्माण करने में सफल होंगे तभी राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के मूल उद्देश्य हम प्राप्त कर सकेंगे।अटल बिहारी बजाज के प्रथम बार आगमन पर मेरठ मण्डल अध्यक्ष बृजेश राघव जी की अध्यक्षता में अटल बिहारी बजाज  का भव्य स्वागत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए बृजेश राघव जी ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया और पर्ण लिया कि जब तक मण्डल में एक भी मानवाधिकार हनन का केस रहेगा तब तक मण्डल की सम्पूर्ण टीम आराम से नही बैठेगी।बैठक के समापन के बाद सांय में माननीय अटल बिहारी बजाज जी और सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने गंगा आरती में भाग लिया और मां गंगा से सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.