diwali horizontal

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

0 169

 

मलिहाबाद,लखनऊ :  ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय केंद्र बनाए जाने को लेकर काफी तेजी देखी जा रही है। ग्राम पंचायतों में इस कार्य को ग्राम प्रधान काफी बेहतरीन ढंग से करा रहे हैं। सामुदायिक शौचालय केंद्रों में अलग से कर्मचारियों की तैनाती कराई जाएगी जिससे शौचालय साफ सुथरा और स्वच्छ रहेंगें। मलिहाबाद इलाके में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत महमूद नगर में ग्राम प्रधान हिना परवीन की मौजूदगी में सामुदायिक शौचालय केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने महमूद नगर के खेल मैदान में टेनिस बॉल, क्रिकेट, टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत डीपी सिह॔, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रिजवान खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा, तथा ग्राम वासियों की मौजूदगी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.