diwali horizontal

खंड विकास अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

ठंड से बचाव लिया गौशालाओं में जलवाये अलाव

0 113

 

 

कन्नौज। सोमवार को खंड विकास अधिकारी गुगरापुर निरंजन त्रिवेदी ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ठंडक के दौरान बचाव को लेकर हुए इंतजाम की जानकारी ली। बाद में किसी भी स्तर पर खामियां मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ब्लॉक क्षेत्र स्थित चियासर गांव की गोशाला में औचक निरीक्षण के दौरान गायें मिलीं। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी और प्रधान को निर्देशित किया कि ठंड से जानवर की मृत्यु न होने पाए। पशु चिकित्सक को निर्देशित किया कि समस्त पशुओं की टैगिंग करा दी जाए। गोशाला में किसी प्रकार से चारा की कमी न होने पाए। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी और पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.