diwali horizontal

लखनऊ सिविल कोर्ट में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन, 14 यूनिट रक्त संग्रहित

0 78

लखनऊ सिविल कोर्ट में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन, 14 यूनिट रक्त संग्रहित

लखनऊ: आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को सिविल कोर्ट, लोक अदालत लखनऊ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन प्रभारी मनीष शुक्ला के नेतृत्व में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलरामपुर स्थित ब्लड बैंक से डॉ. विनोद (प्रभारी) और डॉ. रुचि (कोऑर्डिनेटर) सहित डॉक्टरों की टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही मोहम्मद हारुन, जो स्टेट ब्रांच रेड क्रॉस सोसाइटी में ब्लड प्रभारी हैं, ब्लड बस के साथ शिविर स्थल पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन में सहयोग प्रदान किया।इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि संस्था समय-समय पर आम जनमानस को जागरूक कर राष्ट्रहित में रक्तदान के लिए शिविर आयोजित करती रहती है ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।मनीष शुक्ला ने बताया कि आज का रक्तदान शिविर लोक अदालत के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें कुल 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्हें प्रेरित किया कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें।शिविर में शामिल डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया। वहीं उपस्थित नागरिकों ने भी रक्तदान के इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर मानव सेवा में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.