
मुंबई : कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी के कर्मचारियों ने कंगना के ऑफिस में तोड़ फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंगना रनौत आज दोपहर मुंबई (Mumbai) पहुंचने वाली हैं
कंगना रनौत का ये ऑफिस इसी साल जनवरी में 48 करोड़ की कीमत से बनकर तैयार हुआ है, जिसपर अचानक एक दिन पहले बीएमसी अधिकारियों ने एक नोटिस चस्पा दिया
बीते दिनों मुंबई (Mumbai) की तुलना के पीओके से करने के चलते सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना (Shiv Sena) उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है
शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सामने आए एक वीडियो में कंगना की तस्वीर को चप्पल मारते भी देखा गया है। साथ ही शिवसेना के प्रमुख नेता संजय राउत ने भी कंगना को मुंबई ना आने की सलाह थी।