diwali horizontal

लखनऊ में सस्ते में बुक कराइए अपना सपनो का घर!

0 61

लखनऊ में सस्ते में बुक कराइए अपना सपनो का घर!

Lucknow News:राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खूशखबरी है। एलडीए ने अपनी बहुप्रतीक्षित अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजनाएं लॉन्च कर दी हैं।

दोनों योजनाओं में ईडब्ल्यूएस के साथ ही 1 व 2 बीएचके के कुल 2,568 फ्लैट्स होंगे। इनकी कीमत 9.82 लाख से शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया जा सकेगा। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली करवाई गई

2,314 वर्गमीटर जमीन पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की है। वहीं, देवपुर पारा में लॉन्च अटल नगर आवासीय योजना अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के आशियाने का सपना साकार करेगी।

योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स होंगे। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पंजीकरण सिर्फ एलडीए की

वेबसाइट के माध्यम से ही होगा। इसके लिए अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आरक्षित वर्ग को 2.5 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.