diwali horizontal

बूथ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का सेनापति है: पूर्वमन्त्री फरीद

0 98

बाराबंकी : बूथ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी का सेनापति है, जिसके बल पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ती है। मजबूत सेनापति अपने अपने बूथ को जीतता है। सपा के लिए बूथ अध्यक्षों से बढ़ कर किसी का सम्मान नहीं, क्योंकि जमीन पर काम बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी व नीचे के पदाधिकारी ही करते हैं। आपका सम्मान हमारे लिये सर्वोपरि है। उक्त विचार पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोजमपुर मे भ्रमण के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को कडी टक्कर देने के लिये समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है, जिससे सपा के आने की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो चुकी है। सरकार आने के बाद तहसीलों और थानों से दलाली बिल्कुल बंद कराई जाएगी।

भाजपा सरकार मे प्रदेष की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। अधिकारी बेलगाम है, जनता के कोई काम नही हो रहे है, ऐसी स्थिति मे जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आष लगाये बैठी है, सरकार बनने पर प्रत्येक फरियादी की फरियाद का निराकरण कराना हमारा दायित्व होगा, उन्होने उपस्थित लोगो से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। इस मौके पर कुर्सी विधानसभा के अध्यक्ष डा०लवकुश यादव, पूर्व प्रधान कुर्सी नजरुद्दीन उर्फ कल्लू, छात्र सभा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बबलू मंसूरी, राशिद अंसारी, उस्मान अली, रंजीत यादव, राजेश बीडीसी, सुरेंद्र यादव, मोहम्मद कलीम, बृजेश रावत, संजय रावत, रामू यादव, राम मिलन यादव समेत सैकडो कार्यकर्ता व पार्टी नेता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.