diwali horizontal

सेना के शौर्य के कारण देश की सीमाएँ सुरक्षित : बसन्त सिंह बग्गा

0 180

व्यापार मण्डल ने शहीद शैलेन्द्र सिंह को अर्पित की श्रद्धाँजलि

रायबरेली :  श्रीनगर के आतंकी हमले में शहीद हुए जिले के वीर सपूत शैलेन्द्र सिंह को उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने एक शोक सभा कर श्रद्धाँजलि अर्पित की। देश के जवानों के ऊपर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की निन्दा की। व्यापार मण्डल ने आतंकवादियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकवाद का पुतला फूँका। इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि सेना के शौर्य के कारण देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं। देश के विरूद्ध यदि किसी ने आँख दिखाने की कोशिश की तो, हमारे जवान उसका मकूल जवाब देंगे। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि आज हम लोग अपने घरों में सुरक्षित हैं तो इसका श्रेय देश के जवानों को जाता है। जिला उपाध्यक्ष संजय पासी ने उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री से मांग किया कि कारगील में शहीद हुए राजेन्द्र यादव के घर तक जाने लायक रास्ता नहीं है, शहीदों का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता है। शहीद के पैतृक आवास तक पक्की सड़क अविलम्ब बनवायी जाए। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कहा कि देश के नौजवान वीर अपनी जान की परवाह न करते हुए हम अपने घरों में सुरक्षित रहें हैं इसलिए अपने प्राणों की आहूति दे दी, ऐसे वीर योद्धाओं को बारम्बार नमन करता हूँ। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो0 शाकिब कुरैशी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, सूफियान खान, रामकिशन पासी, अतुल श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.