diwali horizontal

यूपी में ब्राह्मण संगठित होकर 2022 में सिखाएंगे सबक-राजेन्द्र त्रिपाठी

0 314

क्रासर- राजेन्द्र त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में राघव रिजॉर्ट में हुआ स्वागत, ब्राम्हणों को टारगेट बना रही सरकार

क्रासर- राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिकरू काण्ड में मारे गए आरोपी की पत्नी खुशी दुबे को जेल से रिहा करने की उठाई मांग, महोबा जाकर मृतक व्यापारी के परिजनों से मिलने के लिए हुए रवाना
जिस तहर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं 2022 के चुनाव में यहीं हत्याएं येागी सरकार को सस्ता बेदखल करने का काम करेंगी। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ब्राह्मण विरोधी सरकार है। ब्राह्मण को जानवर को तरह काटे जा रहे है, ब्राह्मणों के लिए आपातकाल लगा है। यह बात अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने लखनऊ से कानपुर जाते समय गदनखेड़ा बाईपास पर हुए स्वागत के बाद मीडिया कर्मियों से रुबरु होते हुए कही। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण हत्यारी सरकार कहा।

त्रिपाठी ने कहा कि कानपुर के बिकरु कांड से शुरू हुई ब्राह्मण विरोधी सियायत अभी तक बंद नही है। अभी तक प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या का सिलसिला थमा नहीं है। प्रदेश सरकार को सबक सिखाने के लिए प्रदेश का ब्राह्मण एकजुट हो रहा जिसका अहसास भी सरकार को होने लगा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि वह बिकरु कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे और महोबा के एसपी के नेतृत्व में इंद्रकांत त्रिपाठी की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जिले के गदन खेड़ा बाईपास पर संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी उर्फ विजय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जहां से वह राघव रेसार्ट पहुंचे जहां वह मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। उन्होंने ब्राह्मणों से अपील करते हुए कहा कि ब्राह्मण संगठित होने से सुरक्षित है, 2022 के चुनाव में यही ब्राह्मण बीजेपी सरकार को जमींदोज करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष गोलू मिश्र, जीतेंद्र दीक्षित उर्फ जीतू, अमितधर द्विवेदी, प्रवेश दुबे, सूरज सिंह, मनीष तिवारी, सचिन राजपूत आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.