
ऊंचाहार/रायबरेली: क्षेत्र के बिकई गांव निवासी युवक द्वारा पीएनबी के शाखा प्रबंधक पर दबाव बनाने के लिए लगातार तंग किया जा रहा है। और उनके आवास पर जाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया गया है। जिसको लेकर शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।एनटीपीसी आवासीय परिसर की पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल राज शर्मा का आरोप है कि बिकई गांव निवासी गौरांग मालवीय की मां के नाम बैंक में खाता है। जिनकी छह माह पूर्व मृत्यु हो गई है। युवक द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शाखा प्रबंधक द्वारा खाता के संचालन के लिए जरूरी कागजात मांगे हैं।
शख्स द्वारा कागजात ना देकर उन पर जान माल व बर्खास्त करा देने की लगातार धमकी दी जा रही है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस बाबत उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। तथा एनटीपीसी सीआईएसफ के इंचार्ज को भी प्रार्थना पत्र दे दिया गया है। इस बाबत कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।