
लखनऊ में निकली तेज धूप, भीषण गर्मी का टूटा रिकॉर्ड।
यू पी Live:सुबह से हल्के बादल छाए हुए थे। हालांकि, मौसम में गर्मी थी। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। चेताया है कि अगले 4 दिनों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। रातें भी गर्म होने लगी हैं। सोमवार की रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद धूप और तेज होगी। दोपहर 1 बजे तक सड़कों पर लू जैसे हालात बनेंगे। शहर की सड़कों पर गर्मी का असर देखने को मिलेगा। रविवार को भी लगभग ऐसा ही तापमान रहा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 मई से राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। उन्होंने लोगों को दोपहर में घर के अंदर रहने, पानी व तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।
13 मई के आसपास मानसून के दक्षिणी अंडमान सागर पहुंचने की संभावना है। फिर 27 मई से 1 जून के बीच केरल में मानसून की आधिकारिक दस्तक होगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के शहरों में धीरे-धीरे राहत पहुंचने लगेगी। 18 जून तक मानसून सबसे पहले गोरखपुर पहुंचेगा। इसके बाद 23 जून तक लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश की शुरुआत हो सकती है। झांसी और बरेली में 24 जून, मैनपुरी में 25 जून और आगरा-बिजनौर में 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है।