diwali horizontal

चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र का गांव गोद लिया

0 208

चरखारी : सांसद की तर्ज पर विधायको ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र का गांव गोद लिया गांव में मूलभूत सुविधाएं उलपब्ध करवाने के साथ उसे मॉडल बनाने का प्रयास करेंगे प्रदेश सरकार की ओर से सभी विधायकों को इस ओर कदम उठाने के लिए कहा गया है प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सभी 90 विधायकों को पत्र जारी कर दिया गया है इसके तहत उन्हें एक एक गांव गोद लेने को कहा गया है।

विभाग की ओर से सभी विधायकों को एक-एक गांव का नाम चयन करके नाम भेजने के लिए कहा गया था उत्तर प्रदेश सरकार के महोबा जिले के चरखारी विधनसभा से विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र का एक गांव गोद लिया है जिसका नाम गौरारी है. बृजभूषण राजपूत गोद लिए हुए गांव की बेहतर व्यवस्था के लिए अपने पुरे प्रयासों में लगे हुए है

वही महोबा जिले के चरखारी विधनसभा से विधयक बृजभूषण राजपूत ने बताया की उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का सबसे पिछड़े हुए गांव को गोद लिया जिसका नाम गोरारी है उस गांव में बेहतर व्यवस्था का पूरा काम कराया और अब उस गांव को बुंदेलखंड के हाईटेक और मॉडल गांव में गिना जाता है आज तक इससे पहले कभी इस गांव में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ था पर अब इस गांव में हमने 1करोड़ 60 लाख रुपए खर्चा करके गांव का नक्शा ही बदल दिया है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर योगी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और बीजेपी की बडी जीत होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.