
मृतक हरिओम बाल्मीकि के भाई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने से किया इनकार!
फतेहपुर: फतेहपुर में मृतक दलित युवक हरि ओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को उस समय झटका लगा, जब परिवार ने उनसे मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया। मृतक के भाई शिवम वाल्मीकि ने कहा, ‘मेरे यहाँ राहुल गाँधी अन्य पार्टी के नेता राजनीति करने न आए, मैं सरकार से संतुष्ट हूँ।’ यह बयान तब आया जब राहुल गांधी फतेहपुर के लिए निकल चुके थे। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को रायबरेली में हरि ओम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुख्यमंत्री ने खुद परिवार से मुलाकात कर आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी और आवास का भरोसा दिया था। सरकार की इसी कार्रवाई से परिवार संतुष्ट है और इस मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं चाहता। दूसरी तरफ, राहुल गांधी के दौरे के विरोध में इलाके में पोस्टर भी लगाए गए।