diwali horizontal

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो तस्करों को बीएसएफ ने मार गिराया

0 147

बंगाल : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर देर रात तनातनी हो गई। दरअसल, बांग्लादेश की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो तस्करों को बीएसएफ ने मार गिराया। बीएसएफ की ओर से सोमवार को जारी किए गए बयान में बताया गया कि चांगड़ाबांधा चेक पोस्ट के पास तस्करों ने गश्त के दौरान बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 18 से 20 बांग्लादेशी तस्करों का समूह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में था, जिस समय यह वारदात हुई बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। उनकी ओर से हमला करने के बाद जवानों ने आत्मसुरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें दो बांग्लादेशियों की मौत हो गई। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि बांग्लादेशी तस्करों के शवों को खोजने के लिए भारत की सीमा के 100 मीटर अंदर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसकी जानकारी बीजीबी सीमा गार्ड बांग्लादेश को दे दी गई है और कड़ा विरोध भी दर्ज कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.