diwali horizontal

बसपा प्रमुख मायावती किसानों के समर्थन में बोलीं- कृषि कानून वापस लेकर सरकार दे दिवाली का तोहफा।

0 107

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन पर जुटे किसानों का समर्थन दिया है उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के किसान तीन कृषि कानूनों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं यह कैसा सबका साथ है। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास आदि को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें? सरकार को कानून वापस लेकर किसानों को दिवाली का तोहफा देना चाहिए।

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.