diwali horizontal

BSP सुप्रीमो ने कह दी भाजपा को ये चुभने वाली बात

0 40

BSP सुप्रीमो ने कह दी भाजपा को ये चुभने वाली बात

Mayawati attack on BJP: पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई करने वाली भारतीय सेना की मुस्लिम महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी चर्चा में बनी हुई है। वहीं कर्नल सोफिया को लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की कथित अभद्र टिप्पणी पर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि देश को विजय शाह के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई का इंतजार है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भले ही एफआईआर दर्ज हुई हो, लेकिन भाजपा नेतृत्व अब तक खामोश है। उन्होंने आगे कहा कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिक और जातिवादी द्वेष, नफरत और हिंसा को रोकने के लिए राज्य सरकारों को बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अगर सरकारें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाएंगी तो इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी और विकास बाधित होगा। बता दें, बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज होती जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया जैसी वीर महिला अधिकारी के सम्मान की रक्षा हर भारतीय का कर्तव्य है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से संबंधित हो। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.