diwali horizontal

लखनऊ मेट्रो के विस्तार के लिए फिर नहीं मिला बजट

0 91

यूपी : लखनऊ में मेट्रो के विस्तार पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। राज्य सरकार ने लखनऊ मेट्रो को कोई बजट नहीं दिया है। आगरा, कानपुर व कुछ अन्य शहरों में मेट्रो के विस्तार पर जरुर सरकार ने ध्यान दिया है। लेकिन लखनऊ के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान नहीं है। राजधानी में मेट्रो के ईस्ट वेस्ट कारिडोर निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2018 से लटका है।

यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन इस कारिडोर का विस्तृत सर्वे करा चुका है। डीपीआर भी कई वर्ष पहले तैयार हो गया था। यूपीएमआरसी ने मंजूरी के लिए इसे शासन को वर्ष 2018 में ही भेज दिया था। शासन ने 2019 में इसके खर्चों में कटौती के लिए मेट्रो के कोच कम करने को कहा था। जिसके बाद इस कॉरिडोर के मेट्रो को चार की जगह तीन कोच करने का नए सिरे से प्रस्ताव बनाया गया

स्टेशन छोटे किए गए। यूपी मेट्रो ने डीपीआर में संशोधन कर प्रस्ताव दोबारा भेजा। वर्ष 2022 में फिर शासन ने डीपीआर रिवाइज करायी। इसे भेजे भी करीब पांच महीने हो गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.