diwali horizontal

रिहायशी इलाके में चली गोलियां, चार राउंड फायरिंग से फैली दहशत, दो घायल

0 229


लखनऊ : राजधानी के चौक इलाके में शनिवार देर रात चार राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। गोली चलने से दो युवक घायल हो गए। उन्‍हें आनन फानन ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात पर हुए विवाद के बाद फायरिंग की गई थी।
यह है घटना

शाहमीना के पास स्थित चाय की दुकान पर शनिवार देर रात शानू और विक्की खड़े थे। इस दौरान दुकान के पास मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग दोनों पक्षों में हुए विवाद को शांत कराते। दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि करीब चार राउंड गोली चलाई गई थी, जिसमें शानू और विक्की घायल हो गए। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है। घटनास्थल से दो बाइक बरामद की गई है और एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.