
अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध लखनऊ स्टेशन पर अभियान
लखनऊ: लखनऊ 3 जुलाई को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा रेल सुरक्षा बल (RPF/LKO) के सहयोग से लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर गाड़ी संख्या 11124 में अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान कुल 5 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए, जो बिना किसी वैध अनुमति या प्राधिकार पत्र के गाड़ी में निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ बेच रहे थे । पकड़े गए वेंडरों को उनके पास से बरामद खाद्य सामग्री सहित आवश्यक कार्रवाई हेतु रेल सुरक्षा बल (RPF/LKO) को सौंप दिया गया है।
उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण एवं कार्यवाहियां की जाती हैं तथा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
