diwali horizontal

कैप्टन सतीश शर्मा की अस्थियां गंगा के श्री चरणों में विसर्जित

0 162

डलमऊ/रायबरेली  :  पूर्व सांसद कैप्टन सतीश शर्मा की अस्थियां रविवार को डलमऊ  में पतित पावनी माँ गंगा के चरणों में विसर्जित किया गया। कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस के दिग्गज नेता का लंबी बीमारी के बाद गोवा में निधन हो गया था। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया.

कैप्टन सतीश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी माने जाते थे और राजीव गांधी ही उन्हें सक्रिय राजनीति में लेकर आए थे। तब से अंतिम सांस तक कैप्टन सतीश ने कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा था। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम व श्रद्धांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, विजय शंकर अग्निहोत्री, गणेश शंकर पांडे, निर्मल शुक्ला, वी के शुक्ला, सूजा, संजय श्रीवास्तव,सुरेंद्र शर्मा, शैलजा सिंह, वीरेंद्र यादव, आयुष द्विवेदी, संदीप चौधरी, अब्दुल वहीद, व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.