
बांगरमऊ,उन्नाव : ग्राम शिवबक्स खेड़ा मजरा रसूलपुर रूरी निवासी कमलेश कुमार 45 पुत्र जगरूप अपने भाई के साले सोनू उर्फ सौरभ 25 पुत्र बलबीर निवासी ग्राम खढ़वल थाना औरास की बाइक पर बैठकर बांगरमऊ आया था वह दोनों आवश्यक सामान खरीद कर बाइक से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस सर्विस लेन से अपने घर शिवबक्स खेड़ा वापस जा रहे थे जैसे ही इसकी बाइक आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर स्थित ग्राम जोगीकोट के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां पर कमलेश कुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मृतक कमलेश कुमार अपने पीछे पत्नी बिसुनादेवी पुत्री सीमा,पुत्र संदीप,शैलेंद्र, सत्येंद्र को रोता बिलखता छोड़ गया है मृतक कमलेश कुमार खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया बेहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है तथा घटनाकारी कार को अपने कब्जे में ले लिया है।