diwali horizontal

सपा के पूर्व विधायक व पत्नी सहित 27 पर मुकदमा

0 111

लखनऊ : जानकीपुरम थानाक्षेत्र के मड़ियांव गांव की महिला ने सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत व उनकी पत्नी, बेटे सहित 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इन सभी ने उसके मकान पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारापीटा उनके साथ बदसलूकी की। वारदात 8 अगस्त की है। पुलिस पहले मामले को टरकाती रही, लेकिन उच्चाधिकारियों को जानकारी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। मड़ियांव निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका करीब चार हजार वर्ग फीट का पुश्तैनी मकान है। इसे सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि आठ अगस्त 2021 को दोपहर पूर्व विधायक इंदल रावत के बेटे पंकज रावत ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बच्चों व महिलाओं से बदसलूकी की और वीडियो भी बनाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता के मुताबिक पूर्व विधायक से लगातार मिल रही धमकी से डरकर उसने घर में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। हमले वाले दिन पहले हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता के मुताबिक उसने देखा कि पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत, उनकी पत्नी ज्ञानवती, उनका बेटा पंकज रावत व नरेंद्र रावत, उनका भाई मिश्रीलाल, उसके साथी रमेश कुमार, देशराज, अरुण,  श्यामलाल,  सुरेश कुमार, श्यामा,  विवेक सिंह,  ऋ षभ, संतोष कुमार, गोमती प्रसाद, अनीता रावत, मृदुला सक्सेना, डॉली सिंह, बेबी और करीब 8 अन्य लोग घर के बाहर खड़े हैं। इससे पहले वह कुछ करती उन लोगों ने सीसीटीवी का तार काट कर हमला कर दिया।lआरोप है कि हमले के समय परिवार की कुछ महिलाएं इसका वीडियो बना रही थीं। इससे उग्र हमलावरों ने पीड़िता की बेटी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। उनकी आपत्तिजनक हरकत करते समय वीडियो बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही मकान छोड़कर न जाने पर दुष्कर्म करने की भी धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.