diwali horizontal

सामुदायिक शौचालय तोड़फोड़ मामले में अभी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा 

0 111
 बस्ती – बस्ती जिले के विकासखण्ड दुबौलिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत सेमरा में दीपावली के दिन सामुदायिक शौचालय में तोड़फोड़ मामले में एक सप्ताह बीतने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है पीड़िता अमरावती ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को दिनांक – 29-10-2022 को शिकायती पत्र सौंप कर अपने जान – माल के सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगायी है ।
             प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत – सेमरा के राजस्व गांव सेमरा निवासी अमरावती सामुदायिक शौचालय पर केयर – टेकर पद पर तैनात है । रोजाना की भांति दिनांक 24-10-2022 को प्रातः 6.0 बजे अमरावती सामुदायिक शौचालय की साफ – सफाई हेतु गयीं तो वहाँ पहुँचने पर देखीं कि ग्राम – पिपरा बृजलाल निवासी जितेन्द्र वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा व इन्द्रदेव यादव पुत्र राजा राम यादव शौचालय में तोड़फोड़ कर रहे थे । केयर टेकर द्वारा घटना का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली – गलौज किया गया तथा जान- माल की धमकी देते हुए शौचालय की बाल्टी , जग व टोटी आदि लेकर भाग गए । पीड़िता ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी दुबौलिया पुलिस द्वारा एक सप्ताह बीत जाने के बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी जबकि पूरे प्रकरण पर जानकारी लेने हेतु जब संवाददाता ने दुबौलिया थाना प्रभारी संजय कुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है मामला संज्ञान में है पीड़िता अमरावती के तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.