diwali horizontal

अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में CBI स्पेशल कोर्ट ने आडवाणी, जोशी, उमा भारती समेत सभी 32 आरोपी को बरी किया

0 119

लखनऊ : अयोध्या के बहुचर्चित विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज सुरेन्द्र कुमार यादव ने सभी लालकृष्ण आडवाणी, उमाभारती, मुरली मनोहर जोशी सभी 32 आरोपियों को बेगुनाह करार दिया है। 6 दिसंबर 1992 को हुए ढांचा विध्वंस मामले में करीब 28 साल बाद यह फैसला आया है। फैसला सुनाते हुए जज सुरेन्द्र कुमार यादव ने कहा, विवादित ढांचा विध्वंस कांड पूर्वनियोजित नहीं था। आरोपी बनाए गए लोगों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है

बता दें कि सीबीआई ने कुल 49 लोगों को आरोपी बनाया था। जिनमें से 17 अभियुक्तों का निधन हो चुका है। वर्तमान समय में केवल 32 आरोपी ही जिंदा हैं, जो अब जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं। कोर्ट ने सुनवाई के समय सभी 32 आरोपियों को मौजूद रहने का आदेश दिया था। लेकिन लालकृष्ण आडवाणी, #BabriDemolitionCase राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, उमा भारती सहित कई दिग्गजों ने स्वास्थ्य का हवाला देकर कोर्ट आने पाने में असमर्थता जाहिर की थी। यह सभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के फैसले को सुना

कुल 49 अभियुक्तों में से 17 की हो चुकी है मौत

बता दें कि सीबीआई ने विवादित ढांचा विध्वंस मामले में कुल 49 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। कोर्ट के फैसले से लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर को बड़ी राहत मिली है

17 अभियुक्तों की मौत

28 वर्षों से चली आ रही इस कार्यवाही के दौरान अब तक 17 अभियुक्तों की मौत हो चुकी है।अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, मोरेश्वर सावें, महंत अवैद्यनाथ, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि महाराज, बैकुंठ लाल शर्मा, परमहंस रामचंद्र दास, डॉ. सतीश नागर, बालासाहेब ठाकरे, तत्कालीन एसएसपी डीबी राय, रमेश प्रताप सिंह, महात्यागी हरगोविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, राम नारायण दास और विनोद कुमार बंसल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.