diwali horizontal

सीडीओ ने किया अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण

0 180

कौशाम्बी : मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने मंझनपुर ब्लाॅक के इब्राहिमपुर मंे बने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होने गौेसंरक्षण केन्द्रों की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने का निर्देश दिया है। गोवंश आश्रय स्थल में भूसा एवं चोकर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता थी। सभी गोवंशों को टैग भी लगा था। मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रय स्थल में टीन सेड कम होने एवं गौवंशों को ठंड से बचाव हेतु और टीन शेड डलवाये जाने का निर्देश दिया है। आश्रय स्थल मंे गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंशां को काऊ कोट भी पहनाया। इस अवसर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीपी पाठक सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.