diwali horizontal

गरीबों को कंबल बांटकर मनाया जन्मदिन

0 108

उरई : युवा ने अपना जन्म दिवस गांव के गरीबों को कंबल वितरित कर मनाया। इस दौरान गांव के 20 गरीब महिला पुरूषों को कंबल वितरित किए गए। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी इसरार सिद्दीकी ने अपने जन्म दिवस अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने गांव के गरीब व बेसहारा लोगों के साथ अपने जन्म दिवस को मनाया। उन्होंने गांव के 20 ऐसे व्यक्तियों को कंबल वितरित किए

जो इस गलन भरी सर्दी में ठिठुरने पर मजबूर थे। समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए इसरार सिद्दीकी द्वारा गरीबों को बेसहारा लोगों को वितरित किए गए कंबल को पाकर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। गांव के लोगों ने भी इसरार के इस कार्य की सराहना की है। इस मौके पर डॉक्टर मो. मुस्तफा, प्रेमचंदपाल, अमरसिंह ठाकुर, सुरेंद्रसिंह निरंजन, विनोदसाहू, रंधीर याज्ञिक, मो.हमीद, मो.इमरान, मो.आसिफ आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.