
लखनऊ : प्रदेश में बाघ व तेंदुओं के लिए 4 रेस्क्यू सेंटर बनाने पर केंद्र की मुहर पीलीभीत, मेरठ, महाराजगंज और चित्रकूट में बनेगा 1-1 रेस्क्यू सेंटर रेस्क्यू सेंटर की स्थापना के लिए सीजेडए को भेजा गया प्रस्ताव मानव और वन्यजीव संघर्ष में कमी लाने की कवायद के लिए उठाया गया कदम प्रत्येक रेस्क्यू सेंटर की अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपए है।