diwali horizontal

लखनऊ में भर्ती रैली में अफरा-तफरी, ट्रैक पर गिरीं बेटियां

0 28

लखनऊ में भर्ती रैली में अफरा-तफरी, ट्रैक पर गिरीं बेटियां

लखनऊ: लखनऊ में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दौड़ प्रतियोगिता के दौरान तीन युवतियां अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। भर्ती प्रक्रिया के तहत सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मैदान में जुटने लगी थीं। बताया जा रहा है कि Uttar Pradesh और Uttarakhand से करीब 1000 बेटियां इस भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचीं।

कड़ी शारीरिक परीक्षा के तहत निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी थी। तेज धूप और थकान के बीच दौड़ते समय तीन लड़कियां चक्कर खाकर ट्रैक पर गिर पड़ीं, जिसके बाद मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया।

इसी दौरान लॉन्ग जंप की प्रक्रिया में हिस्सा ले रही एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। दर्द से कराहती अभ्यर्थी को तुरंत मेडिकल कैंप ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे आराम की सलाह दी।

भर्ती स्थल पर एंबुलेंस और चिकित्सा टीम पहले से तैनात थी, जिससे समय रहते सभी को उपचार मिल सका। अधिकारियों के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों की स्थिति फिलहाल स्थिर है

और गंभीर चिंता की कोई बात नहीं है।, भर्ती में शामिल होने आईं कई युवतियों ने बताया कि वे महीनों से अग्निवीर बनने का सपना लेकर तैयारी कर रही थीं।

मैदान में उत्साह और जोश साफ नजर आ रहा था, लेकिन शारीरिक परीक्षा की कठोरता भी चुनौतीपूर्ण साबित हुई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रही।

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और किसी भी असुविधा की स्थिति में तुरंत मेडिकल टीम को सूचित करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.