
अलर्ट मोड पर चारबाग रेलवे स्टेशन
लखनऊ अलर्ट मोड पर: उत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन चारबाग रेलवे स्टेशन पर रेलवे अलर्ट मोड पर है। उत्तर रेलवे के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर RPF और GRP की फोर्स भी एक्टिव मोड में है। स्टेशन पर आवाजाही करने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही।

मौके पर पूछताछ भी की जा रही है। फोर्स बॉडी प्रोटेक्टर और हेलमेट के साथ में स्टेशन पर सक्रिय है। डीआरएम ने मौके पर RPF और GRP के जवानों को जरूरी निर्देश दिया। इसके बाद स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर रेलवे के कर्मचारियों से सुझाव भी लिए। स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसमें GRP के अधिकारियों के साथ में रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आपात स्थिति में सायरन बजने पर अपनाए जाने वाले उपाय की मॉक ड्रिल रेलवे करेगी। इस मौके पर कैसे लोगों को अस्पताल पहुंचाना है। क्या सुरक्षा के उपाय होंगे। किस तरह से सुरक्षित संचालन किया जाएगा। इसकी रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी ड्रिल करेंगे। इसके बाद टिकट विंडो पर भी पहुंचे। यहां पर टिकट की बिक्री, किन रूटों पर सबसे अधिक यात्री आवाजाही करते हैं। इसके बारे में जानकारी ली। वहीं, इलेक्ट्रिक टिकट वेंडिंग मशीन को बढ़ाने और उसकी प्रक्रिया के बारे में भी कर्मचारियों से बातचीत की है