
बाराबंकी : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को गांव गांव में पहुंचाने के उद्देश्य से सीएचसी संचालको ने नगर से बाइक द्वारा जागरुकता रैली निकाली। जिससे लोगो में जागरूकता बढे और वो लोग फसलो में होने वाले नुकसान के लिये अपनी फसल का बीमा कराये। भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों एवं नागरिको को जागरूक करने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है।
जागरूकता रैली का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता और उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद के सरकारी केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध है। कलेक्ट्रेट से आरंभ होकर यह बाइक रैली दर्जनों ग्रामपंचायतों से होते हुए ग्राम पंचायत भनौली में समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।
उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया की सीएससी केंद्र के माध्यम से सभी संचालक अपने गाव के लोगो में जागरूकता फलाये जिस से अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ कर नुकसान होने पर लाभ ले सके और उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया की अब लोनी और नॉन लोनी दोनों तरह के किसान सीएससी केंद्र से अपनी फसल का बीमा करा सकते है रबी की फसल के लिये अन्तिम तिथि आगामी 31 दिसंबर है
सभी लोग उस से पहले अपनी फसल का बीमा सीएससी केंद्र, कृषि विभाग या नामित कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर करवा ले जिस से अगर कोई आपदा होती है तो किसानो को इसका लाभ मिल सके। जिला प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाना आरंभ हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसमे जन सेवा केंद्र संचालक मिथलेश, अरविन्द, अनुज, अनिल, अनमोल शर्मा, शेर बहादुर व अन्य संचालक उपस्थित रहे।