
लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का धूमधाम से समापन हुआ
डाला/सोनभद्र: मंगलवार कों लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का आज समापन हो गया। उगते भास्कर भगवान कों अर्घ्य देने के साथ साथ पिछले तीन दिनों से मनाया जा रहा ये पर्व आज समाप्त हो गया। वही छठ व्रती महिलाओं ने पानी में जाकर घंटो भगवान भास्कर का इंतजार करने के बाद उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास कों छठ व्रती महिलाओं ने सम्पन्न किया। वही अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डाला हर घाटो निरन्तर जायज़ा लेते रहे
और छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा रात से ही छठ व्रती महिलाएं एवं घाट पर आए श्रद्धांलुओं के लिए चाय की व्यवस्था किया था।
वही सुरक्षा व्यवस्था कों देखते हुए चौकी प्रभारी आशीष पटेल अपने सहयोगियों के साथ पूरी रात रहें।
छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णुतवारीने बताया कि आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष में भंडारे का कार्यक्रम भी रखा गया पूजा समिति के सभी लगों बहुत योगदान रहा सभासद शबाना खान, अमित कुमार, राजेश शर्मा,पंकज, संतोष, उमाशंकर जी,संजय ठाकुर, संतोष त्रिपाठी पुच्ची आदि!