
बहराइच : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 बैच 1 के अन्तर्गत प्रदेश में रू. 4130.27 करोड की लागत से 886 मार्गों जिनकी लम्बाई 5208.45 कि.मी. के कार्यों के शुभारम्भ तथा पीरियॉडिक रिनीवल बैच 1 के अन्तर्गत स्वीकृत लागत रू. 155.00 करोड़ से निर्मित 692 मार्गों जिनकी लम्बाई 1923.00 कि.मी. तथा जिला पंचायतों द्वारा हॉटमिक्स पद्धति से स्वीकृत लागत रू. 195.07 करोड़ से निर्मित 509 मार्गों जिनकी लम्बाई 537.82 कि.मी. है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 3 बैच 1 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के 11 मार्गां जिनकी अनुमानित लागत रू. 6700.04 लाख लम्बाई 94.560 कि.मी. पीरियॉडिक रिनीवल बैच 1 के अन्तर्गत 48 मार्गां जिनकी अनुमानित लागत रू. 1087.20 लाख लम्बाई 113.208 कि.मी. तथा जिला पंचायत द्वारा हॉटमिक्स पद्धति से स्वीकृत लागत रू. 2.61 लाख की लागत से ग्राम कुडवा जयरामपुरवा सम्पर्क मार्ग के 225 मी. लेपन कार्य का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी तथा बलहा की सरोज सोनकर, पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह के पुत्र करणवीर सिंह

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, अधि.अभि. लो.नि.वि. 1 के ए.के. वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से आयोजित लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात एन.आई.सी. कक्ष में सांसद बहराइच ने जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायकगणों व अधिकारियों के साथ जिला पंचायत द्वारा हॉटमिक्स पद्धति से स्वीकृत लागत रू. 2.61 लाख की लागत से ग्राम कुडवा जयरामपुरवा सम्पर्क मार्ग के 225 मी. लेपन कार्य का प्रतीकात्मक लोकार्पण किया गया।