diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

0 193

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानना प्रारम्भ कियासरदार पटेल ने भारत के मान बिन्दुओं को स्थापित करते हुए सोमनाथ मन्दिर के पुनरुद्धार का कार्य किया

लखनऊ : (आरएनएस): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज जी0पी0ओ0 स्थित सरदार पटेल पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश राष्ट्र नायक भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सरदार पटेल का व्यक्तित्व भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाला महान व्यक्तित्व था। देश की आजादी के आन्दोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभायी। साथ ही स्वतंत्र भारत को एकता के सूत्र में बांधने के चुनौतीपूर्ण दायित्व के कार्य का उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उन्होंने भारत की 563 रियासतों को भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाकर भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभायी। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, सूझबूझ, विराट व्यक्तित्व से इस दुरुह कार्य को भी सहजता से किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानना प्रारम्भ किया।

सरदार पटेल के जन्म स्थान गुजरात के केवड़िया में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की गयी है। प्रतिमा स्थापना के लिए लौह संग्रह का कार्य पूरे देश में कराया गया। प्रत्येक तीर्थ स्थल का पावन जल व प्रत्येक गांव व जनपद से मिट्टीे सरदार पटेल के जन्म स्थान पर लाकर एक भव्य स्मारक स्थापित किया गया, जो एक महान तीर्थ बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के मान बिन्दुओं को स्थापित करते हुए सोमनाथ मन्दिर के पुनरुद्धार का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कुछ विभाजनकारी ताकतें भारत की एकता व अखण्डता को पसन्द नहीं करती। इसके लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय एकता के उस संकल्प के साथ जुड़कर कार्य करें, जिसके लिए जीवन पर्यन्त सरदार पटेल ने कार्य किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरदार पटेल के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। भारत की एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने व दुनिया में भारत को महा शक्ति के रूप में स्थापित करने के सरदार पटेल के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम का आयोजन सरदार बल्लभ पटेल स्मृति समारोह समिति ने राष्ट्र रक्षा संकल्प सभा के रूप मंे किया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व0 राम कुमार वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायी व न्याय मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, विधायक शशांक वर्मा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.