diwali horizontal

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

0 69

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राव का पत्रकारिता जगत में योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है और उनका निधन पत्रकारिता क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राव ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष और निडर लेखन के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.