diwali horizontal

विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

0 55

विश्व दिव्यांग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Lucknow News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 30 व्यक्तियों, संस्थाओं, नियोक्ताओं और दिव्यांग कार्मिकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। 500 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए।

दिव्य कला प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया गया, जो 03 से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। विशेष विद्यालयों के 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 9 से 12 तक के 5,33,285 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना एवं विवाह अनुदान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

प्रदेश के सभी 18 मंडलों में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DRC) स्थापित करने का निर्णय लिया गया। दिव्यांग पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया।

सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता 10,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए की गई।

दिव्यांग दंपतियों को विवाह अनुदान के रूप में 35,000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।

दिव्य कला प्रदर्शनी में दिव्यांगजन की कलात्मक, तकनीकी, व्यावसायिक एवं उद्यमशील क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।प्रदर्शनी में दिव्यांग कलाकारों और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव में 28 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने सहभागिता की। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत पुनर्वास, प्रशिक्षण, रोजगार और नवाचार पर विशेष चर्चा की जाएगी।छात्रवृत्ति वितरण अब सितंबर माह से शुरू कर दिया गया है,

जबकि पूर्व में यह मार्च में होता था।इस वर्ष 5,33,285 छात्र-छात्राओं को 134 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की जा रही है।

अब तक 12,76,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को 323 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। योगी सरकार की पारदर्शिता और

प्रतिबद्धता से पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की सभी योजनाएं तेज गति से लागू हो रही हैं।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.