diwali horizontal

मुख्यमंत्री योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—‘अयोध्या से जगमगाएगा विश्व, रामराज्य की भावना हो साकार’

0 56

मुख्यमंत्री योगी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—‘अयोध्या से जगमगाएगा विश्व, रामराज्य की भावना हो साकार’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु राम से सभी के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व शान्ति, एकता, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली भारत की सनातन परम्परा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज्य के शुभारम्भ की स्मृति से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि तब से ही श्रद्धालुओं ने दीपों से अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाने की परम्परा प्रारम्भ की थी।योगी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार ने इस गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव’ के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित किया है, जिससे सम्पूर्ण विश्व अयोध्या की महिमा और भारतीय संस्कृति की भव्यता से परिचित हो रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.