diwali horizontal

मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा साहिब गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

0 300

मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा साहिब गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित “श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा” का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह पावन यात्रा श्री गुरु सिंह सभा, नाका हिंडोला, लखनऊ से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, चांदनी चौक, दिल्ली तक जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संदेश यात्रा न केवल गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान और मानवता के लिए उनके योगदान को स्मरण करने का माध्यम है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक सहिष्णुता का भी संदेश देती है।

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और सच्चाई की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह युगों-युगों तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक संदेश यात्रा से जुड़कर गुरुजी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.