diwali horizontal

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में रेलकर्मी अजय सिंह के आवास पर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

0 65

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में रेलकर्मी अजय सिंह के आवास पर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में कैंसर पीड़ित रेलकर्मी अजय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने श्री सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिजनों से संवाद कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए श्री अजय सिंह ने कहा कि उपचार के दौरान उन्हें जो आत्मीय सम्बल मिला, वह बेहद प्रेरणादायी रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत स्नेह और सहयोग से उन्हें कठिन समय में मानसिक संबल मिला।बताया गया कि श्री अजय सिंह गोरक्षपीठ के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। कैंसर से जूझने के बाद अब वह उपचार के पश्चात स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का यह मानवीय gesture एक बार फिर उनकी संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.