
उन्नाव : हिलौली ब्लॉक क्षेत्र के चंद्रिकाबक्स खेड़ा स्थित मंदिर में गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां भक्त बड़े भाव के साथ पूजा पाठ करते हैं। खुशी के अवसर पर पांचवे दिन गांव की ही छोटी छोटी बच्चियों ने बाबा गणेश को मनाने के लिए सांस्कृतिक मंचन करते हुए सभी के दिलों को जीत लिया। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में अपार उल्लास है। गणेश चतुर्थी पर बाबा गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही पूजन अर्चन का कार्य शुरू हो गया था। गाँव गाँव भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होने के साथ साथ जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होने लगी।
भगवान गणपति से ओतप्रोत गीतों में भक्त झूमने लगे। उसी क्रम में हिलौली के गांव चंद्रिकाबक्स खेड़ा स्थित मंदिर में गांव के ही छोटी छोटी बच्चियों मन्नत खुशबू,नव्या,कामिनी ने भक्ति गीतों से ओतप्रोत झांकियां प्रस्तुत की, वहीं सभी का मन मोह लिया। नव्या और कामिनी ने छम छम नाचे मोहन भक्ति गीत पर शानदार मंचन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वही कई गीतों पर जीवंत प्रस्तुति कर सभी को भावविभोर किया। इस दौरान संजू कुशवाहा, नागमणि रोहित अंबुज, रामबरन, प्रेम पिंटर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।