diwali horizontal

बाल संरक्षण समिति की बैठक

0 175

बाराबंकी  : बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अंतर्गत विकासखंड निन्दूरा एवं देवा में ब्लॉक स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवर्तकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ,निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। महिला कल्याण विभाग द्वारा किशोरी क्लब के आयोजन हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों के खेलने का सामान कैरम, लूडो, बैडमिंटन, ढोलक दिया गया।

 

बैठक के अंत में खंड विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी को बाल संरक्षण के क्षेत्र में  सराहनीय कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खन्ड शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पाण्डेय, महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक नेहा गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रियन्का रावत, उदयबीर सिन्हा यादव, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत एवं सुपरवाइजर ने प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.