diwali horizontal

बच्चे देश का भविष्य हैं जिनके आगे बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा प्राचार्य

0 172

बहराइच : आज संविलियन विद्यालय रसूलपुर में संकुल स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संकुल मछियाहीं के सभी प्रधानाध्यापक के अलावा समस्त शिक्षक संकुल चित्तौरा ब्लॉक के समस्त ए.आर. पी. एवं डायट प्राचार्य व वरिष्ठ प्रवक्ता आकाश दुबे सम्मिलित हुए प्राचार्य जी द्वारा डेमो गतिविधि युक्त बैठक करने पर जोर दिया गया जिससे प्रेरणा लक्ष्य के घटकों को पूरा किया जा सके।

इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा शासन कि नीतियों के अनुसार आप लोग कार्य करें सरकार की तरफ से हर तरह का सहयोग मिलता रहेगा बच्चे देश का भविष्य है इसको उज्ज्वल करने में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है जब देश के नौनिहाल बेहतर शिक्षा पाकर आगे बढ़ेंगे तो देश को आगे जाने से कोई भी रोक नही सकता।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों द्वारा लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर डायट प्राचार्य ने सेल्फी लेकर विद्यालय कैम्पस में सजाई गई प्रदर्शनी की जमकर सराहना की गई बैठक ए आर पी श्री विशेश्वर सिंह भानु प्रताप मिश्रा रंजना पीटर्स प्रियंका चौबे व वीरेंद्र सिंह तथा शिक्षक संकुल राम सिंह आज़ाद  अभिमन्यु प्रसाद विनोद कुमार त्रिपाठी, हुकम सिंह व  किरन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.