
पुरवा-उन्नाव : हिलौली ब्लॉक अंतर्गत संदाना स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निःशुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिलौली ब्लाक प्रमुख ने मां सरस्वती के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूवात की।इस दौरान बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मंचन कर सभी का मन मोह लिया।
संदाना प्राथमिक विद्यालय पहुँचे ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित का शिक्षको ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। विद्यालय की छात्रा तनवी व शालिनी ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुति की।उसके बाद छात्र/छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।ब्लॉक प्रमुख दिलीप दीक्षित ने कहा कि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है और किसी भी इच्छित बदलाव और मनुष्य के मस्तिष्क व समाज के उत्थान में सक्षम है।उसके बाद शिक्षण कक्ष में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। कार्यक्रम को शिवदत्त त्रिपाठी त्रिभुवन दीक्षित, रमेश बाजपेई,आनंद द्विवेदी ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह ने किया। इस दौरान दीपक त्रिपाठी,सुधीर बाजपेई,महेंद्र,अभिषेक,कमेलश तिवारी,सुशील कुमार रामा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।